थोड़ी सी आग (कविता)

थोड़ी सी आग
थोड़ा सा पानी और
अन्न के कुछ दानें
चाहिए मुझे,
मेरे जीवन के लिए।
कुछ कपड़ें
एक खपरैल और
खिलखिलाते बच्चें
चाहिए मुझे,
मेरे सुख के लिए।
मैं चाहता हूं
बस इतना दे दो मुझे
बाकी की दुनिया तुम रख लो
मैं नि:स्वार्थ खिलखिलाते
बच्चों की हंसी को
अपनी जमा पूंजी की तरह
संजोए रखना चाहता हूं
मेरे जीवन के लिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्त्री अस्मिता और हिन्दी महाकाव्य (आलेख)

रोशनी अमीरी गरीबी नहीं देखती ( डॉ रत्नेश्वर सिंह की कविताओं की समीक्षा)

दो मौतें ( कहानी).