संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

साझी अनुभूतियों की साझी विरासत (समीक्षा)

चित्र
 साझी अनुभूतियों की साझी विरासत  न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन के द्वारा सृजन ऑस्ट्रेलिया पत्रिका तो निकाली ही जाती है साथ ही साथ साहित्य सेवा में समर्पित इस संस्था ने कई साझा संकलनों का प्रकाशन कर अनेक साहित्यकारों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का कार्य किया है। संस्था के द्वारा 'सृजन दीप' नाम से एक साझा काव्य संकलन प्रकाशित किया गया है। इस संकलन में डेढ़ दर्जन कवियों की कविताएं संकलित हैं। ये कवि भारत के अलग-अलग प्रदेशों के हैं। इनकी संवेदनाएं अलग हैं, क्षेत्र अलग है लेकिन अभिव्यक्ति के द्वारा इन्होंने अपनी-अपनी संवेदनाओं को जन-सामान्य की संवेदना के अनुकूल बना दिया है और उनकी इन संवेदनाओं को उचित मंच देने का कार्य सृजन-दीप साझा काव्य संकलन ने किया है। इस संकलन में जिन रचनाकारों की कविताएं संकलित हैं उनके नाम हैं- राहुल आदर्श, डॉ उषा पाण्डेय, राकेश पुरी, कमल राठौर साहिल, रूपक कुमार, हरिशंकर जोशी मुनिराज, डॉ स्मृति आनंद, मनोरमा शर्मा, डॉ सम्राट सुधा, हेमराज ठाकुर, रंजना सोलंकी भगत, वंदना जैन, दीपक कुमार गुप्ता, डॉ अमरकांत कुमर, डॉ रतन कुमारी वर्मा, डॉ रमेश कुमार निर...