संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पहली नजर (कहानी)

चित्र
            -अमित कुमार मिश्रा। वैसे तो मैं खेत-खलिहान के कामों में दिलचस्पी नहीं लेता हूँ। वह दिन मेरे लिए मुसीबत का दिन होता है जब मुझे अपने किसी लोभ के वश दादा की बातों में फंसना पड़ता है, और वे मुझे जबरन खेती के कामों में लगा दिया करते हैं।  किंतु आज अपनी इच्छा से मैं तेज-तेज कदमों से खेत की ओर बढ़ा जा रहा था। दादा, चाचा सुबह का नाश्ता ही कर रहे थे कि मैं खेत की ओर चल पड़ा। मुझे भूख तो रात को भी नहीं लगी, आज क्या लगती ?  तेज कदमों से जब खेत पर पहुँचा तो वहाँ यह देख कर घोर निराशा हुई कि, अभी तक कटनी करने वाली औरतें आई ही नहीं थी। वैसे मुझे उन औरतों से कोई खास सरोकार भी नहीं था, लेकिन मेरा सरोकार जिससे था वह भी तो इन्हीं औरतों के साथ आने वाली थी। मैं खेत की मेढ़ पर बैठ कर कल की घटनाओं को मस्तिष्क में दुहराने लगा।  कल दादाजी ने मुझे खेत पर धान की कटाई की देखरेख के लिए जाने को कहा। यदि मुझे उनसे पैसे नहीं निकलवाने होते, तो मेरे जाने का कोई प्रश्न ही नहीं था। क्योंकि मुझे उनसे सिनेमा के लिए पैसा लेना था इसलिए अनमने ही चला गया। जब खेत पर पहुँचा...